सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A young man was attacked with a cutter over a minor dispute

Durg-Bhilai: मामूली विवाद में युवक पर कटर से किया वार, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद सात युवकों ने कटर से एक युवक पर जानलेवा हमला किया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

A young man was attacked with a cutter over a minor dispute
पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

जिले में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने मामूली विवाद के बाद युवक पर कटर से कई बार वार किए थे। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Trending Videos

घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।इनके पास से हमले में इस्तेमाल कटर बरामद किया गया। खून से सने कपड़े और तीन गाड़ियां भी मिली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना 31 मार्च की शाम को जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में संत होटल के पास हुई थी। पीड़ित अभिषेक जायसवाल वहां खड़ा था। इसी दौरान तीन से चार युवक पहुंचे और शराब के नशे में अभिषेक के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। बात बढ़ने पर युवक गाली-गलौज पर उतर आए। विवाद के दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखे कटर से अभिषेक पर कई बार हमला कर दिया।

अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद ली। कुल सात युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

 

पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed