सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Supari worth more than Rs 1.5 crore seized in Durg district

Durg Crime: अवैध सुपारी फैक्टरी का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की सुपारी जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Jun 2025 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक सुपारी फैक्टरी में छापेमारी की है। यहां से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सुपारी को बरामद किया है। फैक्टरी को बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था।

Supari worth more than Rs 1.5 crore seized in Durg district
डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की सुपारी जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक सुपारी फैक्टरी में छापेमारी की है। यहां से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सुपारी को बरामद किया है। फैक्टरी को बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। विभाग ने इस फैक्टरी को फिलहाल सील कर दिया है।

Trending Videos


जिले में हो रहे अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग टीम कोनारी गांव की इस फैक्टरी पहुंची। कोमल फूड प्रोडक्ट फैक्टरी गुरमुख जुमनानी द्वारा संचालित की जा रही थी। विभाग के अधिकारियो को इस बात की सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखे के लिए इस जगह बड़े पैमाने पर सुपारी को काटा जा रहा है। दो दिन पहले भी टीम ने इस फैक्टरी में दबिश देकर सुपारी का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए रायपुर भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फिर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियो ने छापेमारी की। इस दौरान फैक्टरी से 1050 बोरियो में 52 हजार 500 किलो कच्ची खड़ी सुपारी और 247 बोरियो में से 12 हजार 350 किलो कटी सुपारी को जब्त किया है। जब्त सुपारी की कुल कीमत 1 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक की कीमत बताई गई है। साथ ही फैक्ट्री को सील किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रिचा शर्मा के साथ उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed