सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Supella police arrested accused of fraud worth lakhs from hyderabad

गिरफ्त में 'ठग मास्टर': महिला डॉक्टर को दिया ऐसा झांसा, 60 लाख रुपये ठगे, 2023 में हुई थी दोनों की मुलाकात

अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने हैदराबाद से एक धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दबोचा है। आरोपी ने एक महिला डॉक्टर को पद का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी की थी। 
 

Supella police arrested accused of fraud worth lakhs from hyderabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिलाई के सुपेला थाना पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला डॉक्टर को हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का झांसा देकर 60 लाख की ठगी की थी। आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इसी तरह से कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस आरोपी के कब्जे से फॉरच्युनर कार और मोबाइल बरामद की।

Trending Videos


भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 5 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी विनिता गुप्ता ने थाने में रिर्पाेट दर्ज कराई कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 में हुई थी। तब सिद्वार्थ गौडा ने एक नये हॉस्पिटल प्रोजेक्ट को हैदराबाद में शुरू करने की बात को लेकर विश्वास में लेकर प्रलोभन देकर झूठा वादा कर छलपूवर्क उस हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का झांसा देकर 60 लाख रुपये इंवेस्ट करने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थिया ने हैदराबाद जाकर देखने पर आरोपी ने फर्जी साइट और दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया। प्रार्थिया के अकाउंट से 60 लाख रुपये ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी की। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा के विरूद्ध थाना गाचीबावली, सायबराबाद में धारा 420,460 एवं धारा 420,406 का अपराध पंजीबद्ध है। जिन मामलों में भी आरोपी सिद्वार्थ गौडा ने इसी प्रकार अपराध कर अन्य लोगों को भी छलपूवर्क ठगा गया है।

इसके बाद पुलिस टीम हैदराबाद, तेलंगाना रवाना हुआ। जहां आरोपी सिद्धार्थ गौडा(27 वर्ष) की तलाश कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 नग आईफोन मोबाइल एवं एक फॉरच्युनर कार बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed