{"_id":"686627e0e7165d6a300cd77c","slug":"three-accused-arrested-in-case-of-extortion-by-posing-as-fake-crime-branch-officer-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर की अवैध वसूली, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर की अवैध वसूली, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के स्मृति नगर पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर भिलाई के लेखापाल अधिकारी से अवैध वसूली करने वाले शातिर बदमाश सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग के स्मृति नगर पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर भिलाई के लेखापाल अधिकारी से अवैध वसूली करने वाले शातिर बदमाश सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थाना क्षेत्र में आपराधिक रिकॉर्ड हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक, तीन मोबाइल और 3 हजार रूपए नगद बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों ने मोबाइल चोरी के केस में फंसाने और मारपीट कर क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर 24 हजार रुपये की अवैध उगाही की। पीड़ित ने स्मृति नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी भूपेन्द्र सोनी एवं वेदान्त की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी भूपेन्द्र सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी वेदांत, अमन और किशोर कुमार उर्फ रॉकी के साथ मिलकर भिलाई नगर निगम के जोन 5 के लेखापाल अधिकारी के साथ योजनाबद्ध तरीके से मोबाइल चोरी के केस में फंसाने के लिए इमली तालाब के पास बुलाकर मारपीट कर डरा धमका कर 25 हजार रूपये की मांग की। उससे 24 हजार रूपये लेकर आपस में बंटवारा किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूपेन्द्र सोनी के खिलाफ स्मृतिनगर चौकी में 5 प्रकरण और जामुल थाना में एक मामला पूर्व में दर्ज है।
Trending Videos