सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Three accused of smuggling narcotic drug heroin arrested all accused sent to jail in Durg

दुर्ग: नशीले पदार्थ हेरोइन की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 28 Jul 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ हेरोइन(चिट्टा)की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से हीरोइन समेत तस्करी में इस्तेमाल लग्जरी थार को जप्त किया है।

Three accused of smuggling narcotic drug heroin arrested all accused sent to jail in Durg
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ हेरोइन(चिट्टा)की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से हीरोइन समेत तस्करी में इस्तेमाल लग्जरी थार को जप्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Trending Videos


जामुल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड नाला के पास 3 युवक हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे है। पुलिस जब मौके पर पहुंची आरोपियों ने पुलिस को आते देखा भागने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया और तलाशी के दौरान उसके पास से 10.55 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हेरोइन की बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़े हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में लुकेश कुमार सिंह,वैभव सोनी और दीपक नायकर को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हेरोइन,थार गाड़ी समेत 2 नग मोबाइल बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 51 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही का न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।पुलिस ने बताया कि आदतन अपराधी दीपक नेपाली का भाई लुकेश कुमार सिंह उर्फ लुकेश नेपाली के द्वारा नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए थार गाड़ी का इस्तेमाल कर तस्करी में कर रहा था। लुकेश नेपाली के खिलाफ कई थानों में अपराधी रिकार्ड दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed