{"_id":"68539214192a08930e0e294a","slug":"vaishali-nagar-police-has-arrested-a-vicious-couple-in-durg-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शातिर कपल: चार साल निलिमा ने किया ब्लैकमेल, सराफा व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर करोड़ों वसूले; हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर कपल: चार साल निलिमा ने किया ब्लैकमेल, सराफा व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर करोड़ों वसूले; हुआ खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक सराफा व्यवसायी से दो करोड़ की वसूली करने वाले शातिर दंपती को गिफ्तार किया गया है। पति-पत्नी ने पिछले 4 साल से ब्लैकमेल कर व्यवसायी की करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं।
एक शातिर दंपती गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली नगर पुलिस ने एक शातिर दंपती को गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी ने मिलकर सराफा व्यवसायी से जमीन, बंगला, गाड़ी, ज्वेलरी, नगदी समेत 2 करोड़ की वसूली की थी। आरोपियों ने पीड़ित व्यवयायी को इतना प्रताड़ित किया था कि उसने दोनों से छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या की कोशिश भी की। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो व्यवसायी के साथ वैशाली नगर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई।
Trending Videos
दरअसल, वैशाली नगर में पीड़ित सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी की दुकान है। 4-5 साल पहले निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे नाम की महिला सराफा व्यवसायी की दुकान में काम मांगने के लिए गई थी। इसी दौरान नीलिमा ने बातचीत के दौरान व्यवसायी को अपने जाल में फंसा लिया और मोबाइल नंबर मांगकर उससे बातचीत करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर एक दिन व्यवसायी को बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने सराफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने लगी। पति-पत्नी ने पिछले चार साल से ब्लैकमेल कर व्यवसायी के करोड़ों रुपये हड़प लिए। महिला ने गाड़ी, बंगला, जमीन, नगदी और सोने सहित साड़ी संपत्ति अपने नाम करवा ली थी।
महिला के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित व्यवसायी ने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। हालांकि उसके परिजनों ने उसे बचा लिया था, जिसके बाद व्यवसायी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी परिजनों ने पुलिस में की शिकायत परिजनों ने बिना देरी किये वैशाली नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने धारा 308(2),351(2),61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी ब्लैकमेलिंग के मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने जांच करते हुये निलिमा व उसके पति आनंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की बात स्वीकर की। पुलिस ने दोनों के पास से ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली रकम 16 लाख 45 हजार नगदी, सोने की बिस्किट, ज्वेलरी 80 लाख 49 हजार, 25 लाख की एफडी,35 लाख रूपये का बंगला, दो पहिया वाहन, कार, कीमत 8 लाख, डॉलर, समेत 2 करोड़ रूपये का सामान बरामद किए है।