{"_id":"6914634536f511faa10feec7","slug":"youth-murdered-over-money-transaction-police-detained-three-youths-investigation-underway-in-durg-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, जांच जारी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 12 Nov 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग जिले में लगातार हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी फिर एक बार अंडा थाना क्षेत्र में बीती रात पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई।घटना के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग जिले में लगातार हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी फिर एक बार अंडा थाना क्षेत्र में बीती रात पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई।घटना के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
अंडा थाना क्षेत्र के अंडा गांव के शीतला तालाब के पास एक युवक की 3 युवकों ने जमकर मारपीट की। युवक की पिटाई से मौत हो गई। मृतक युवक ओंकारेश्वर सिन्हा के रूप में पहचान हुई है। मृतक युवक और आरोपी से 2 हजार रुपए की लेनदेन को लेकर वाद विवाद हुआ और आरोपियों ने मृतक के साथ हाथपाई कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल ओंकारेश्वर सिन्हा को देर रात अस्पताल ले जायेगा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अंडा थाना पुलिस पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवा कर जांच में जुट गई। पुलिस ने देर रात तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि देर रात पुलिस को जानकारी मिली कि रुपए के लेनदेन को लेकर तीन युवकों ने एक युवक को जमकर मारपीट की जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर मृतक के साथ मारपीट करने वाले 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।