सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Educational material worth lakhs stolen from Iragaon High School

Kanker: चोरों ने स्कूल को बनाया निशाना, टेबल, कुर्सी और प्रोजेक्टर समेत लाखों की शैक्षणिक सामग्री चोरी

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 05 Jul 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर के ईरागांव हाईस्कूल में दो जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने चार लाख रुपये से अधिक की शैक्षणिक सामग्री, जिसमें कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रोजेक्टर और अन्य सामान चुरा लिया। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने दमकसा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कर चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

Educational material worth lakhs stolen from Iragaon High School
विद्यालय में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्गूकोंदल विकासखंड के दमकसा चौकी अंतर्गत ग्राम ईरागांव के हाई स्कूल में 2 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीवन उईका, सरपंच बरहेली प्रिया दुष्यंत वाडिवा, प्राचार्य बिजेश्वर, शिक्षक रोशन पटेल, व्यास नारायण, महेश कुमार, रामचरण, चैनु राम सहित अन्य ने दमकसा चौकी प्रभारी को आवेदन सौंपकर चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। 

Trending Videos


चोरी की गई सामग्री में चार दर्पण, छह टेबल, तीन दीवार घड़ियां, प्राचार्य की कुर्सी, चार प्रोजेक्टर सिस्टम, एक कंप्यूटर सिस्टम, एक लैपटॉप, दो माइक बॉक्स, स्मार्ट टीवी, स्टूल, पर्दे, कोरा कागज, लेखन सामग्री, चाय की केतली सहित अन्य सामग्री शामिल है, जिनका अनुमानित मूल्य 4 लाख रुपये से अधिक है। उल्लेखनीय है कि 2023 में भी इस स्कूल से कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य शैक्षणिक सामग्री की चोरी हुई थी, जिसमें गांव के ही कुछ लोगों का हाथ था। ग्रामीणों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed