{"_id":"69c4d65336ae05a54e015595","slug":"cgpsc-prelims-result-2025-declared-3921-candidates-successful-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGPSC Prelims Result 2025: सीजीपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 3921 उम्मीदवार सफल; अब मेंस की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGPSC Prelims Result 2025: सीजीपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 3921 उम्मीदवार सफल; अब मेंस की तैयारी शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
CGPSC Prelims Result 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और चयनित उम्मीदवार अब अगले चरण की तैयारी में जुट गए हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
CGPSC Prelims Result 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और चयनित उम्मीदवार अब अगले चरण की तैयारी में जुट गए हैं।
आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 3921 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है। ये सभी अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जो चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।
आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा 16 मई से 19 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है, जिसे देखते हुए उन्हें योजनाबद्ध अध्ययन पर ध्यान देना होगा।
परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया गया है। इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक (रोल नंबर), जन्मतिथि, वर्ग (श्रेणी) और कटऑफ अंक जैसी आवश्यक जानकारी दी गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
यहां देखें रिजल्ट
Trending Videos

Stateserviceexamination 2025prelimswrittenexamresult 25-03-2026 5317060 by amankoshle2002