{"_id":"68e261054b3ec7a4f20b6c25","slug":"election-of-block-presidents-of-assistant-teachers-federation-in-balrampur-ramanujganj-concluded-unopposed-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: बलरामपुर-रामानुजगंज में सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बलरामपुर-रामानुजगंज में सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 05 Oct 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव सभी छह विकासखंडों में शांतिपूर्ण और निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ।
सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव सभी छह विकासखंडों में शांतिपूर्ण और निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ। इस बार के चुनाव में चुनाव प्रभारी प्रभाकर मुखर्जी की कुशल नेतृत्व की विशेष सराहना की गई, जिनके मार्गदर्शन में सभी ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन संभव हो सका।
विकासखंड बलरामपुर से छत्रधारी सिंह, वाड्रफनगर से मनोज जायसवाल, कुसमी से हरिकेश भारती, रामचन्द्रपुर से अजीत कुमार गुप्ता, शंकरगढ़ से दुहन राम, तथा राजपुर से लवंग साय राही को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
विशेष उल्लेखनीय है कि पहली बार विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाले पहाड़ी कोरवा समुदाय के लवंग साय राही को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यकारिणी ज़िलाध्यक्ष देवनारायण गुप्ता ने बताया कि सभी पदों पर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत योग्य और अनुभवी प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। आगामी समय में जिला अध्यक्ष पद का चुनाव भी निर्धारित प्रक्रिया अनुसार किया जाएगा, जिसके पश्चात पूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
Trending Videos