{"_id":"69a16efbb802a17368069a20","slug":"farmers-to-get-rs-10-000-crore-before-holi-funds-to-be-transferred-from-bilaspur-on-february-28-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 28 फरवरी को बिलासपुर से होगा राशि अंतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 28 फरवरी को बिलासपुर से होगा राशि अंतरण
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं ने जताया आभार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम 28 फरवरी को बिलासपुर जिले में आयोजित होगा।
रायपुर स्थित निवास कार्यालय में प्रदेशभर से आए किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस निर्णय पर आभार जताया। इस दौरान किसानों ने धान से तौलकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सबसे अधिक दरों में शामिल है। इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान के अंतर की राशि होली से पहले किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी, जिसे प्रदेशभर के विकासखंडों में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड जैसी व्यवस्था से किसानों को कम ब्याज पर ऋण मिल रहा है और अब ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसान मौजूद रहे।
Trending Videos