सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Four people died in a horrific road accident one is in critical condition a speeding trailer hit a car in Bila

बिलासपुर : भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर में गुररुवार देर रात रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई।

Four people died in a horrific road accident one is in critical condition a speeding trailer hit a car in Bila
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर में गुररुवार देर रात रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos


हादसा रात करीब 3 बजे हुआ जब ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 बीडी 9044 अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चला गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एम क्यू 4220 को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकराकर पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकरी पुलिस और राहत टीम ने गैस कटर से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी। मृतकों में छत्रपाल रात्रे (37), विशाल लहरें (25), अनमोल लहरें (14) और सोनू मिरी (28) शामिल हैं। ये सभी यादव ढाबा में एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह से लौट रहे थे।

घायल और पुलिस कार्रवाई
हादसे में प्रकाश रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सकरी पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्षेत्र में मातम और सवाल
इस भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में गहरा मातम पसरा हुआ है। चार लोगों की एक साथ मौत से उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो दर्दनाक मंजर बयां कर रहा है। इस दुर्घटना ने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड चलने वाले भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed