{"_id":"69a1803bd7f494e288071bf9","slug":"video-anganwadi-workers-and-assistants-in-mahasamund-gheraoed-the-collectorate-protesting-for-their-demands-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, मांगों को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, मांगों को लेकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में जिलेभर से पहुंचीं कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। दो दिनों से जारी प्रदर्शन आज उस वक्त उग्र हो गया जब कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमा-झटकी की स्थिति बन गई।
प्रदर्शनकारियों ने शासकीय कर्मचारी घोषित करने, कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये और सहायिकाओं को 22 हजार 100 रुपये प्रतिमाह स्वीकृत करने की मांग रखी। साथ ही ग्रेच्युटी, मासिक पेंशन और समूह बीमा का लाभ दिए जाने की भी मांग की गई। कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। हालांकि बाद में सभी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कलेक्ट्रेट के सामने ही धरने पर बैठ गईं।
प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कलेक्टर को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास के केंद्रीय मंत्री व मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 09 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं। अब देखना होगा कि शासन उनकी मांगों पर क्या फैसला लेता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।