Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
A woman died and several devotees were injured when a tractor-trolley overturned. The accident occurred while returning from the Bairagarh Devi Temple in Etah.
{"_id":"69a131ae609cdf161f05dac5","slug":"video-a-woman-died-and-several-devotees-were-injured-when-a-tractor-trolley-overturned-the-accident-occurred-while-returning-from-the-bairagarh-devi-temple-in-etah-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, कई श्रद्धालु घायल, एट के बैरागढ़ देवी मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, कई श्रद्धालु घायल, एट के बैरागढ़ देवी मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:24 AM IST
थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम भुजोंद के पास हाईवे पर गुरूवार को देर रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। भंडारे से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना मोंठ के अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम इमलिया के ग्रामीण जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र स्थित बैरागढ़ देवी मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। गांव के सतपाल पाल ने देवी मंदिर पर मनोकामना पूरी होने पर घंटा चढ़ाया था, जिसके उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन कराया था, जिसमें गांव और रिश्तेदारी के लोग सम्मिलित हुए थे। करीब तीन-चार ट्रैक्टर ट्रॉली से लोग देवी मंदिर गए हुए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 11 बजे भुजोंद हाईवे के पास अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
ट्रॉली में करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने कुरेठा गांव निवासी सगना देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।