{"_id":"69a04f9c2f57e5ae8b0771dd","slug":"fraud-in-class-12-board-exam-in-nuh-two-dummy-candidates-caught-taking-english-paper-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में 12वीं बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, अंग्रेजी पेपर देते दो डमी कैंडिडेट पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में 12वीं बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, अंग्रेजी पेपर देते दो डमी कैंडिडेट पकड़े
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 27 Feb 2026 11:24 AM IST
Link Copied
जिले में बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालाहेड़ी के परीक्षा केंद्र नंबर 32 पर दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, जो असली छात्रों की जगह बैठकर अंग्रेजी विषय का पेपर दे रहे थे। मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हुई है जबकि एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। केंद्र सुपरिंटेंडेंट अमित कुमार की शिकायत के अनुसार 25 फरवरी को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर के दौरान औचक चेकिंग और स्कैनिंग के समय दो परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और रोल नंबर में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि एक नाबालिग छात्र असली छात्र सहबाज निवासी लखनाका की जगह परीक्षा दे रहा था, जबकि एक अन्य सहबाज निवासी अडबर असली छात्र अपने भाई समीर निवासी अडबर की जगह बैठा था। सुपरिंटेंडेंट ने दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर नूंह सदर थाने पुलिस को सौंप दिया और लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर फर्जी परीक्षार्थी सहबाज को गिरफ्तार किया व अन्य नाबालिक फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।