सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Student dies during gave math exam in kasganj

यूपी में 10वीं के छात्र की मौत: मैथ के सवाल सॉल्व कर रहा था, अचानक बिगड़ी तबीयत; अस्पताल जाते वक्त तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोरोंजी Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों के अनुसार स्कूल में जिला अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने छात्र का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत फिर बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Student dies during gave math exam in kasganj
मृत छात्र कपिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के कासगंज स्थित कटरा राम सिंह पुरा निवासी 16 वर्षीय छात्र कपिल पुत्र सुभाष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कपिल हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने गया था, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

Trending Videos

गणित का पेपर दे रहा था कपिल
कपिल आज सुबह 8:30 बजे की पाली में गणित विषय की परीक्षा देने बलदेव बिहारी इंटर कॉलेज नगला खंजी गया था। परीक्षा के दौरान करीब 10 बजे विद्यालय से उसके पिता सुभाष के पास फोन आया कि बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वे तुरंत स्कूल पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
परिजनों के अनुसार स्कूल में जिला अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने छात्र का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत फिर बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी इस घटना से शोक की लहर है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजन शव को घर ले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed