फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   FIR filed against three employees In Bemetara on CM Sai instructions, they were removed from service

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: सीएम साय के निर्देश पर तीन कर्मियों पर एफआईआर दर्ज, सेवा से हटाये गये,मांगी थी घूस

Wed, 07 May 2025 12:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 07 May 2025 12:42 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के प्रति उसकी नीति 'जीरो टॉलरेंस' की है।

विज्ञापन
FIR filed against three employees In Bemetara on CM Sai instructions, they were removed from service
सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के प्रति उसकी नीति 'जीरो टॉलरेंस' की है। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े तीन संविदा कर्मियों  हितग्राहियों से रिश्वत मांगने एवं डरा-धमकाकर वसूली करने की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ की लिखित रिपोर्ट और नांदघाट थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तीनों दोषियों क्रमश: नीरा साहू, नारायण साहू और ईश्वरी साहू को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिये गये हैं। कलेक्टर बेमेतरा ने आदेश जारी कर दिये हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी एक वायरल ऑडियो क्लिप के माध्यम से सामने आई थी, जिसमें ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र नीरा साहू ने प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी करने के एवज में 25 हजार रूपये की रिश्वत मांगने की बात स्पष्ट रूप से सामने आई। तहसीलदार की जांच में नीरा साहू ने स्वयं ऑडियो में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकरण में नारायण साहू, जो ग्राम पंचायत तेंदुआ में रोजगार सहायक है ने हितग्राहियों को धमकाते हुए 10 हजार रुपये की मांग किए जाने के प्रमाण मिले हैं। वहीं उनकी पत्नी ईश्वरी साहू, जो ग्राम पंचायत ऐरमशाही में रोजगार सहायक के रूप में पदस्थ थीं, उन पर भी हितग्राहियों से डराकर पैसे मांगने के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए गए हैं।

मामले में नांदघाट थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएँ 308(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की विधिवत विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कार्रवाई को सुशासन तिहार के मूल उद्देश्य का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आमजन के अधिकारों का दुरुपयोग न करे, और यदि करता है तो उसे तत्काल विधिसम्मत कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सिर्फ कार्रवाई नहीं, सुशासन का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed