{"_id":"69e04bf483188dd8c90c9e93","slug":"accident-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4171552-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में बड़ा हादसा: रेत से भरा हाइवा पलटा, चालक-परिचालक फंसे; बिजली-पोल टूटने से ठप रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में बड़ा हादसा: रेत से भरा हाइवा पलटा, चालक-परिचालक फंसे; बिजली-पोल टूटने से ठप रही सप्लाई
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार
पेंड्रा-कोटमी मार्ग पर रेत से भरा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक-परिचालक फंस गए। लोगों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे से यातायात बाधित हुआ और बिजली आपूर्ति ठप रही।
पेंड्रा-कोटमी मुख्य मार्ग पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पेंड्रा-कोटमी मुख्य मार्ग पर दुबटिया के पास बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब रेत से भरा तेज रफ्तार हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार हाइवा तेज गति से गुजर रहा था, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ों और बिजली के पोल को उखाड़ते हुए पलट गया। दुर्घटना में हाइवा के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना गंभीर था कि चालक और परिचालक केबिन में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयास के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। बिजली का पोल टूटने से आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि रेत अवैध रूप से लाई जा रही थी। हादसे के बाद देर रात जेसीबी से रेत को घटना स्थल से हटाकर दूसरी जगह डंप कर दिया गया।
