{"_id":"69e205d890002efe95084ad1","slug":"aag-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4177256-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: किसान के खेत और गौवंश के कमरे में लगी आग, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: किसान के खेत और गौवंश के कमरे में लगी आग, देखें
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 04:45 PM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा के अमरपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बसंतपुर रोड पर स्थित किसान सत्यनारायण तिवारी के खेत में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और खेत के साथ वहां पर बने कमरे का सामने का हिस्सा और गौवंश के कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार अमरपुर निवासी किसान सत्यनारायण तिवारी का खेत बसंतपुर रॉड पर स्थित है और वे वहां पर खेती के साथ सब्जियों की भी खेती करते है आआज दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीषण गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें खेत के पास बने चौकीदार के क्वार्टर और गौवंश के कमरे तक पहुंच गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि समय रहते गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा नगर पालिका परिसद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसान को नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।