{"_id":"69e19e73acdb9a1e8e05fcc7","slug":"bijli-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4176950-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG: विद्युत पोल टूटने से गौरेला पेंड्रा मरवाही में आपूर्ति ठप, जनजीवन प्रभावित, रातभर अंधेरे में रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: विद्युत पोल टूटने से गौरेला पेंड्रा मरवाही में आपूर्ति ठप, जनजीवन प्रभावित, रातभर अंधेरे में रहे शहरवासी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 08:26 AM IST
गौरेला पेंड्रा मरवाही में गुरुवार रात एक हाइवा वाहन की टक्कर से 11 केवी विद्युत पोल टूट जाने के कारण पूरे शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अचानक बिजली गुल होने से शहरवासी पूरी रात अंधेरे में रहे और भीषण गर्मी व मच्छरों से परेशान होते रहे।
जानकारी के अनुसार, हाइवा वाहन ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी, जिससे पोल नीचे से क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद पूरे शहर में अंधेरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को रातभर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर गर्मी के चलते लोग बेचैन रहे और मच्छरों के कारण परेशानी और बढ़ गई। सुबह होते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। घटना के बाद लोगों ने लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।