{"_id":"6a1d1f84e2e8c977af0a9a80","slug":"bhalu-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4346337-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorella-Pendra-Marwahi: मरवाही जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मादा भालू की संदिग्ध मौत, वन विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorella-Pendra-Marwahi: मरवाही जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मादा भालू की संदिग्ध मौत, वन विभाग में हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में भालू की मौत।।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरवाही वनमंडल क्षेत्र में एक मादा भालू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। यह मामला मरवाही वनमंडल के खंता बीट अंतर्गत पिपरिया बिट मठ के जंगल का है, जहां एक मादा भालू का शव पेड़ के सहारे टिका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में एक मादा भालू को लगातार दो दिनों तक एक ही स्थान पर बैठे हुए देखा था। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य स्थिति समझा, लेकिन जब भालू ने कोई गतिविधि नहीं दिखाई तो ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू का रेस्क्यू करने का प्रयास किया, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया। चिकित्सकों द्वारा शव का विधिवत पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन अधिकारियों की मौजूदगी में मादा भालू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग ने शव के नमूने भी जांच के लिए सुरक्षित रखे हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Trending Videos
प्रारंभिक जांच में मादा भालू की मौत भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हाल के दिनों में क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ा हुआ है, जिससे वन्यजीव भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
वन मंडल अधिकारी ग्रीष्मी चांद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हीट स्ट्रोक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है तथा क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ा दी गई है।