सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Relatives outraged over a youth death stage a road blockade in GPM

GPM: युवक की मौत से नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पेंड्रा क्षेत्र के ग्राम कुडकई निवासी 35 वर्षीय बोर पंप मैकेनिक सुरेंद्र कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

Relatives outraged over a youth death stage a road blockade in GPM
युवक की मौत,परिजनो ने किया चक्काजाम।।
विज्ञापन

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पेंड्रा क्षेत्र के ग्राम कुडकई निवासी 35 वर्षीय बोर पंप मैकेनिक सुरेंद्र कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कश्यप पिता भोलाऊ राम कश्यप शनिवार को काम के सिलसिले में बस्ती बगरा गांव गया हुआ था। वापस लौटने के बाद रात करीब 9 बजे उसकी अंतिम बार परिजनों से बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका शव पेंड्रा के सारथी मोहल्ले में संदिग्ध हालत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सुरेंद्र को अचेत अवस्था में पेंड्रा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव को एम्बुलेंस से गृह ग्राम कुडकई ले जा रहे थे, तब वे दुर्गा चौक पहुंचकर चक्काजाम पर बैठ गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे।

चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए और कुछ समय बाद चक्काजाम समाप्त कर शव लेकर अपने गृह ग्राम रवाना हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

युवक की मौत,परिजनो ने किया चक्काजाम।।

युवक की मौत,परिजनो ने किया चक्काजाम।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed