{"_id":"6a1c2f4ec6905a960c00d706","slug":"surag-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4343101-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM : लूट और गोलीकाण्ड मामला, जंगल से मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM : लूट और गोलीकाण्ड मामला, जंगल से मिले अहम सुराग
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी से लूट एवं गोली मारकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है।
लूट गोलीकाण्ड मामला जंगल से मिले अहम सुराग।।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी से लूट एवं गोली मारकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है। कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत तिलोरा गांव के बोदरा टोला जंगल से आभूषणों में उपयोग होने वाले पेच, मोती तथा ज्वेलर्स से जुड़े सामान रखने के डिब्बे जली हुई अवस्था में बरामद किए गए हैं।
Trending Videos
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बरामद सामग्री को जब्त कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि ये सामान आरोपियों द्वारा सबूत मिटाने के उद्देश्य से जंगल में जलाए गए हो सकते हैं। बरामद सामग्री का संबंध लूटे गए आभूषणों से होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार घटना के दूसरे दिन सुबह जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया था। जिस स्थान से जले हुए सामान मिले हैं, वह घना वन क्षेत्र है और कोरबा तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की सीमाओं से लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीमावर्ती जंगलों के रास्ते फरार हुए हों। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जंगल से मिली यह सामग्री जांच में अहम कड़ी साबित हो सकती है। फिलहाल विभिन्न जिलों की पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस नए सुराग से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

लूट गोलीकाण्ड मामला जंगल से मिले अहम सुराग।।

लूट गोलीकाण्ड मामला जंगल से मिले अहम सुराग।।

लूट गोलीकाण्ड मामला जंगल से मिले अहम सुराग।।