{"_id":"6a2570d4fd820c520203bedb","slug":"death-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4368860-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: अलग-अलग हादसों में कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: अलग-अलग हादसों में कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो अलग अलग हादसों में दो ग्रामीणों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गौरेला पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दो हादसे कुएं में गिरने से दो की मौत।।।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो अलग अलग हादसों में दो ग्रामीणों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गौरेला पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए हैं।
पहला मामला गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी हेमलाल टांडिया किसी कार्य से पास के गांव गया हुआ था। देर शाम काम से घर लौटने के बाद वह घर के समीप स्थित कुएं के पास बैठकर गुड़ाखू घिस रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी और तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर हेमलाल को कुए से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरा मामला हर्राटोला ग्राम पंचायत के सतोकपुर क्षेत्र का है। यहां के निवासी लखन लाल कोल अपने नए बैल को रस्सी से बांधकर बाड़ी से खोलकर दूसरे स्थान सार ले जा रहे थे। इसी दौरान बैल अचानक बेकाबू होकर इधर-उधर भागने लगा। बैल को नियंत्रित करने के प्रयास में लखन लाल रस्सी पकड़े हुए थे, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पास स्थित कुएं में जा गिरे। कुएं में पानी नही था कुए सूखा हुआ था और कुए के अंदर बोर का पाइप लगा हुआ था उसी से लखनलाल को प्राइवेट पार्ट में जोरदार चोट लगी जिसके बाद वो कुए के अन्दर ही अचेत जो गया।।घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Trending Videos
दोनों घटनाओं से संबंधित गांवों में शोक का माहौल है। गौरेला थाना पुलिस ने दोनो ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे मौत की सही वजह सामने आएगी और पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी।