सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Minister Gajendra Yadav attended the talent felicitation ceremony and honored students at the Multi-Purpose Hi

GPM: प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे मंत्री गजेंद्र यादव, मल्टी पर्पज हाई स्कूल में छात्रों को सम्मानित किया

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 08:05 PM IST
Minister Gajendra Yadav attended the talent felicitation ceremony and honored students at the Multi-Purpose Hi
गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रदेश के शिक्षा एवं ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव शनिवार को पेंड्रा पहुंचे। यहां मल्टी पर्पज हाई स्कूल के असेंबली हॉल में सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी भैया-बहनों के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 180 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मंत्री गजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। 

मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरस्वती शिक्षा संस्थानों द्वारा शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से ऐसे संस्थानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और बढ़ावा मिल सके।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षण व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के संबंध में मंत्री ने कहा कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि सेजेस (SEJES) प्रक्रिया के बाद प्रदेश में 5 हजार अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती जल्द की जाएगी। इससे स्कूलों में लंबे समय से चल रही शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। मंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हांसी पहुंचे अभय चौटाला ने मौजूदा सरकार और विपक्ष पर साधा निशाना

06 Jun 2026

भाव के भूखे हैं भगवान, निष्कपट भक्ति से प्रसन्न होते हैं : राकेश शास्त्री

06 Jun 2026

Noida: भंगेल CHC में जल्द शुरू होगी हाईटेक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा, इन्हें मिलेगा फायदा; देखें ग्राउंड रिपोर्ट

06 Jun 2026

Gurugram Fire: खांडसा के कूड़े के पहाड़ में तीसरे दिन धधक रही आग, फैल रहा जहरीले धुआं; प्रशासन सुस्त हुआ

06 Jun 2026

Gurugram: निर्माण कार्य में देरी लोग परेशान, पार्क के पास 15 दिन से खुदी है सड़क, देखें रिपोर्ट

06 Jun 2026
विज्ञापन

बिलासपुर: रणधीर शर्मा बोले- पंचायती राज चुनाव नतीजों पर कांग्रेस बौखलाई

06 Jun 2026

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा छूटते ही मुख्य गेट पर लगा, अभिभावकों-छात्रों को हुई परेशानी

06 Jun 2026
विज्ञापन

Video: राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी और उमस, लोग बेहाल

06 Jun 2026

कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें

06 Jun 2026

अंबाला के साहा इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक चालक ने दी जान, मुरादाबाद का रहने वाला था युवक

06 Jun 2026

योग शिक्षक निर्माण एवं संस्कारित पीढ़ी के निर्माण का महाअभियान 7 जून से: सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी

06 Jun 2026

Video: अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

06 Jun 2026

लिफ्ट हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, जांच जारी, एडीए की कार्रवाई पर ओएसडी अतुल आनंद ने दी जानकारी

06 Jun 2026

कानपुर: जाजमऊ में बिजलीघर निर्माण का पुरजोर विरोध, केडीए कॉलोनी में बुलडोजर देख भड़के लोग

06 Jun 2026

अयोध्या के जनौरा अहिरान में जलभराव, लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर

06 Jun 2026

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में हुई पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन की समीक्षा बैठक

फिरोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत

अयोध्या में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

06 Jun 2026

बिलासपुर: एचपीएससी-एससीईटी परीक्षा कल, 2175 अभ्यर्थी होंगे शामिल, समय से पहले पहुंचने की अपील

06 Jun 2026

Video: सांसद अनुराग ठाकुर पहुंचे हमीरपुर, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात

Video: 22 जून को मिड-डे मील वर्कर करेंगे हड़ताल, बैठक में बनाई रणनीति

06 Jun 2026

Video: विकास खंड कुल्लू के बीडीसी सदस्यों को दिलाई शपथ

06 Jun 2026

Video: बशिंग में शुरू हुई जोनल एएसआईएससी क्रिकेट प्रतियोगिता, दानवेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ

06 Jun 2026

एचपीसीएल हत्याकांड: बदायूं में एसएसपी से मिले मृतक सुधीर गुप्ता के परिजन

06 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान की मांग

06 Jun 2026

एनटीए को भंग करने की मांग, श्रीनगर गढ़वाल में छात्रों का प्रदर्शन

06 Jun 2026

Meerut: बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

06 Jun 2026

Video: बिजली लाइन बिछाने के नाम पर सड़क खोदी, आवागमन हुआ मुश्किल

06 Jun 2026

Video: लू से बढ़ता है ब्रेन से संबंधित बीमारियों का खतरा, बच्चों का रखें खास ख्याल

06 Jun 2026

Video: पेड़ों की बढ़त में बाधा बनी पुरानी लोहे की रेलिंग, जिम्मेदारों की अनदेखी पर सवाल

06 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed