{"_id":"6a2538c02056ab6ffa05b087","slug":"lamna-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4368155-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: विदेशी मेहमानों का वीडियो वायरल, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: विदेशी मेहमानों का वीडियो वायरल, देखें
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 06:45 PM IST
Link Copied
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र स्थित दूरस्थ लमना विलेज स्टे में इन दिनों विदेशी मेहमानों का आगमन चर्चा का विषय बना हुआ है। लंदन से आई ट्रैवल राइटर एंजेला लोकेटेली व फोटो ग्राफर हाजरा अहमद अंसारी ने जिले के बैगा बाहुल्य गांवों लमना, बस्तीबगरा और आमगांव का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान दोनों मेहमानों ने बैगा जनजाति की पारंपरिक संस्कृति, रहन-सहन, लोक जीवन और प्राकृतिक परिवेश को करीब से देखा। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र में पाए जाने वाले देशी प्रजाति के आमों का स्वाद भी लिया।
इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विदेशी मेहमान आम के पेड़ पर लगे आमों को डंडा फेंककर तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों ग्रामीणों के साथ पारंपरिक तरीके से आम तोड़ने का अनुभव लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार विदेशी मेहमान क्षेत्र की संस्कृति, खान-पान और ग्रामीण जीवनशैली को समझने के उद्देश्य से गांवों में पहुंचे हैं। उनका यह दौरा जिले की जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।