{"_id":"6a251683fdd0f20cf107a7a6","slug":"video-shimla-summer-festival-stage-ready-on-ridge-ground-five-day-event-from-monday-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: रिज मैदान पर सजने लगा समर फेस्टिवल का मंच, सोमवार से शुरू होगा पांच दिवसीय आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: रिज मैदान पर सजने लगा समर फेस्टिवल का मंच, सोमवार से शुरू होगा पांच दिवसीय आयोजन
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:28 PM IST
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होने वाले समर फेस्टिवल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय समर फेस्टिवल के लिए मुख्य मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर मंच निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का कार्य तेजी से जारी है। मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना को देखते हुए इस बार मंच को विशेष रूप से तिरपाल से ढककर तैयार किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यदि फेस्टिवल के दौरान बारिश होती है तो भी सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे। समर फेस्टिवल के दौरान रिज मैदान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं से गुलजार रहेगा। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रशासन और आयोजन समिति ने आगंतुकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समर फेस्टिवल शिमला की प्रमुख सांस्कृतिक पहचान माना जाता है और हर वर्ष बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तथा पर्यटक इसमें हिस्सा लेते हैं। इस बार भी आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।