Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Rats gnawed at a woman's body in the mortuary of the District Civil Hospital in Hisar; relatives created a ruckus at the hospital.
{"_id":"6a25171fbb789c8ac80ff4ad","slug":"video-rats-gnawed-at-a-womans-body-in-the-mortuary-of-the-district-civil-hospital-in-hisar-relatives-created-a-ruckus-at-the-hospital-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के जिला नागरिक अस्पताल के डेड हाउस महिला के शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के जिला नागरिक अस्पताल के डेड हाउस महिला के शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
जिला नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखे एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। महिला के परिजन रविवार सुबह शव को संभालने पहुंचें तो उन्हें इस बारे में पता चला। यह देखकर महिला के परिजनों ने काफी हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
हांसी की रहने वाली रूबी ने बताया कि उसकी देवरानी कोमल गर्भवती थी। डिलीवरी के लिए उसे 5 जून को हांसी के सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। उसमें खून कम था तो चिकित्सकों ने उसे खून चढ़ाया। लेबर पेन ना होने पर शनिवार रात 9:00 बजे कोमल की सिजेरियन डिलीवरी कर दी गई। कोमल को एक लड़की पैदा हुई। डिलीवरी के कुछ देर बाद ही उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई जिससे उसकी तबीयत बगड़ गई। यह देखकर चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। वह कोमल को एंबुलेंस में लेकर हिसार चल पड़े लेकिन कैंट के पास ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर उन्होंने कमल का शव यहां पोस्टमार्टम के लिए डेट हाउस में रखवा दिया। आज सुबह 6:00 वे शव को संभालने पहुंचे तो देखा कि उसके माथे और हाथ को चूहों ने कुतरा हुआ था। मौके पर भी चूहा घूम रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।