सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two ATMs were hacked and Rs 7.90 lakh stolen in a single night.

Hisar News: एक ही रात में दो एटीएम काटकर 7.90 लाख रुपये चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 08 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two ATMs were hacked and Rs 7.90 lakh stolen in a single night.
बालसमंद। एटीएम में हुई चोरी की घटना के बाद मौके पर जांच करते हुए पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
हिसार। जिले में एक ही रात में शातिर चोरों ने दो एटीएम काटकर करीब 7.90 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने भिवानी रोहिल्ला में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और हिसार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना बनाया। रविवार सुबह सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची।

हिसार में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों वारदातों को सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है जो यमुनानगर और अंबाला में भी एटीएम चोरी की वारदातें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय भवन के प्रवेश द्वार पर एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। इस एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है और यह रातभर खुला रहता है। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। शनिवार रात करीब तीन बजे स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख नीचे कर दिया। इसके बाद अंदर लगे कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर करीब आधे घंटे में कटर की मदद से एटीएम काटकर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
Trending Videos

खास बात यह है कि यह एटीएम मुख्य सड़क के किनारे स्थित है, जहां रातभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। वहीं पुलिस नाका भी यहां से करीब 100 मीटर दूर है। हालांकि रात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। बीएसएनएल में कार्यरत एक बिजलीकर्मी ने बताया कि वह रात 11 बजे गेट बंद करने आया था। तब तक एटीएम सुरक्षित था। यह एटीएम कभी रात में बंद रहता है तो कभी खुला। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
----------
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह यमुनानगर और अंबाला में भी एटीएम चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
------------
भिवानी रोहिल्ला में ढाई घंटे तक एटीएम काटकर उड़ाए 5.90 लाख रुपये
बालसमंद। गांव भिवानी रोहिल्ला में शनिवार देर रात चोरों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काटकर उसमें रखे 5 लाख 90 हजार रुपये चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बालसमंद-भादरा मुख्य मार्ग पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को रोजाना की तरह शनिवार शाम बैंक कर्मचारियों ने बंद किया था। इसके बाद सभी कर्मचारी घर चले गए। देर रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाश ब्रेजा कार में सवार होकर पहुंचे। पहले उन्होंने एटीएम के शटर को रॉड से उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहने पर कटर से ताले काट दिए। इसके बाद एटीएम के अंदर घुसकर सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया और मशीन को कटर से काटना शुरू कर दिया। पूरी वारदात को अंजाम देने में उन्हें करीब ढाई घंटे लगे।
रविवार सुबह घटना का पता चलने पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बालसमंद पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों सहित अन्य जांच टीमों को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है।

2021 में भी इसी एटीएम को बनाया था निशाना
भिवानी रोहिल्ला स्थित इसी यूनियन बैंक के एटीएम को वर्ष 2021 में भी बदमाशों ने निशाना बनाया था। उस समय गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर 3 लाख 82 हजार 700 रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की केबल भी काट दी थी।

एटीएम चोरी मामले में बैंक कर्मचारियों के मोबाइल भी जांच के दायरे में
एटीएम से लाखों रुपये की नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए बैंक कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात से पहले और बाद में कर्मचारियों की लोकेशन कहां थी और उनका संपर्क किन लोगों से रहा। यूनियन बैंक के प्रबंधक अजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed