{"_id":"6a266feb1d857730fa0197ac","slug":"heatwave-alert-in-7-districts-of-haryana-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: फिर जोर पकड़ने लगी गर्मी, सात जिलों में लू को लेकर अलर्ट; इस दिन से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: फिर जोर पकड़ने लगी गर्मी, सात जिलों में लू को लेकर अलर्ट; इस दिन से बदलेगा मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा में गर्मी ने रविवार से दोबारा अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को रोहतक पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा। वहीं, सोमवार सुबह से ही तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज सात जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।
तेज गर्मी की चपेट में हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा में आंधी-बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर से बदलने वाला है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग हिसार ने 12 जून तक पूरे प्रदेश में सामान्य रूप से शुष्क और गर्म मौसम रहने की संभावना जताई है। दक्षिण-पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलते दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Trending Videos
रोहतक रहा सबसे अधिक गर्म
रविवार को प्रदेश में गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। सबसे अधिक गर्मी रोहतक में रही, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 42.4 डिग्री, नूंह और सिरसा में 41.4 डिग्री तथा अंबाला में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सोमवार को सात जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 जून से बदलेगा मौसम
विशेषज्ञों के मुताबिक अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे तेज गर्मी का असर बढ़ेगा। 8 से 10 जून तक मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा, लेकिन 11 जून से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। 11 से 13 जून के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।बारिश के साथ गरज-चमक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं, बिजली गिरने और धूलभरी आंधी की भी संभावना जताई गई है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि दोपहर में धूप से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और लू से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।