Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Dispute erupts in Fatehabad's Ratia over the issuance of a challan to a tractor; locals stage a road blockade.
{"_id":"6a2518aad6c9dd344707622a","slug":"video-dispute-erupts-in-fatehabads-ratia-over-the-issuance-of-a-challan-to-a-tractor-locals-stage-a-road-blockade-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में ट्रैक्टर का चालान काटने पर हुआ विवाद, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में ट्रैक्टर का चालान काटने पर हुआ विवाद, लोगों ने लगाया जाम
पिछले कई दिनों से शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों के काटे जा रहे चालान के चलते रविवार को विवाद हो गया। टैफिक पुलिस ने फतेहाबाद रोड बोला पंप पर नाकेबंदी कर चालान काट रही थी तो इसी दौरान रायपुर के एक किसान के ट्रैक्टर को रोककर उसका चालान कर दिया। चालान काटे जाने के बाद किसान और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर किसान और अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने ट्रैक्टर का चालान किए जाने का विरोध करते हुए फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। मौके पर पहुचे किसान नेता राजविंद्र चहल,मजदूर नेता व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी सहित अन्य लोगो ने कहा कि पुलिस द्वारा पिछले कई दिनों से अपने टारगेट पूरे करने के चक्कर में बेवजह शहर के बीचो-बीच आमजन के चालान काटे जा रहे हैं जिस शहरवासियों के घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है बल्कि कई बार पुलिस ने कागज पूरी होने के बावजूद भी चालान करते हैं उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर बड़ी मुश्किल से वहां लेता है लेकिन पुलिस द्वारा उनके हज़ारों रुपए के चालान काटकर उनके लिए भारी समस्या उत्पन्न कर रहे हैं इसलिए जब तक पुलिस उन्हें चालान ने काटने का आश्वासन और आज काटे गए चालानों को रद्द नही करती तब तक जाम नहीं खोला जाएगा
सूचना मिलते ही रतिया सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगा रहे प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायत सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया, जिससे यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि ट्रैक्टर के चालान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके चलते कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लोगों को समझाने और आश्वासन देने के बाद जाम खुलवा दिया गया है।
सब-इंस्पेक्टर संदीप ने स्पष्ट किया कि शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति यातायात नियमों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।