{"_id":"6a2680c9353317465f0c1f7d","slug":"video-13-cases-were-heard-in-the-grievance-meeting-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ग्रीवेंस की बैठक में 13 मामलों की हुई सुनवाई, 8 का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ग्रीवेंस की बैठक में 13 मामलों की हुई सुनवाई, 8 का निपटारा
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सोमवार को ग्रीवेंस की बैठक ली। बैठक में 13 मामलों पर सुनवाई हुई जिसमें 8 मामलेां का मौके पर ही निपटारा किया गया और पांच मामलों पर अगली बैठक में अधिकारियों रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। बैठक में गांव बनमंदोरी में बिना मान्यता स्कूल चलने के मामले में सुनवाई करते हुए शिकायकर्ता के न पहुंचने और अधिकारियों मामला झूठा होने बारे बताने पर मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि शिकायकर्ता के खिलाफ एफआइआर करवाई जाए। योग नगर के एक मामले में सुनवाई के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी और एसपी के बीच मंच पर काफी बहस हुई। मंत्री ने मामले में एसपी को एसआइटी गठित करके जांच करने के निर्देश दिए। योग नगर निवासी गुरप्रीत कौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति के खिलाफ गलत मामला दर्ज किया गया। पति के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुत्ते के साथ मारपीट करने का मामला था, युवक के साथ मारपीट की गई और उसका अपहरण किया गया। इस पर मंत्री ने कहा कि अपहरण का मामला गलत दर्ज किया गया है। मंत्री ने पूछा कि क्या इस परिवार को कोई क्रीमिनल रिकॉर्ड है। इस बात को लेकर काफी बहस हुई। आखिर में एसपी ने एसआईटी गठित करके जांच के निर्देश दिए। बैठक में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक दुड़ाराम, लक्ष्मण नापा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।