{"_id":"6a267d7da3323fbef60c153b","slug":"video-the-organization-of-pagdi-sambhal-jata-submitted-a-memorandum-to-the-cm-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पगड़ी संभाल जटा संगठन ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, शहीद चौक निर्माण और पेड़ कटाई पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पगड़ी संभाल जटा संगठन ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, शहीद चौक निर्माण और पेड़ कटाई पर जताया रोष
पगड़ी संभाल जटा संगठन ने किसान नेता मनजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला को दिया गया है। संगठन ने भगत सिंह चौक के पुन निर्माण और वन विभाग की जमीन पर दिनदिहाड़े 18 पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है।
संगठन के सदस्यों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर के मुख्य भगत सिंह चौक वाला रास्ता चारों तरफ से टूटा पड़ा है। आते-जाते लोगों और किसानों को भारी परेशानी हो रही है। चौक के सुधार को लेकर कई बार मांग पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। किसान नेता मनजीत सिंह ने कहा कि पहले भी चौक से जुड़े इस मुद्दे को उठाया था। नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल सहित सभी अधिकारियों ने जल्दी काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था, पर हालात जस के तस हैं।
ज्ञापन में दूसरी मांग ग्रामीण इलाके में बने जोहड़ की सफाई को लेकर की गई। संगठन ने आरोप लगाया कि जोहड़ के पास गंदगी के ढेर लगे रहते है। चारों तरफ गंदगी फैली होने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों से मौके पर जाकर हालात देखने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर मुद्दा दिन दिहाड़े अवैध रूप से 18 पेड़ों की कटाई का उठा रहे। मनजीत सिंह ने कहा कि अवैध रूप से अठारह पेड़ काट दिए गए। जो भी लोग इसके जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।