सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A challan was issued for loud speaker playing on a tractor, leading to a dispute and people blocking the road

Fatehabad News: ट्रैक्टर पर तेज आवाज में स्पीकर बजाने पर काटा चालान तो हुआ विवाद, लोगों ने लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A challan was issued for loud speaker playing on a tractor, leading to a dispute and people blocking the road
जाम के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी लोगों को समझाते हुए ,:संवाद
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से की जा रही चालान कार्रवाई रविवार को विवाद का कारण बन गई। ट्रैक्टर का चालान किए जाने के बाद किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जो बाद में सड़क जाम तक पहुंच गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज नवाब सिंह के नेतृत्व में बोला पंप के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान रायपुर के एक किसान के ट्रैक्टर को रोककर तेज आवाज में स्पीकर बजानेे और गलत नंबर प्लेट होने पर 10,500 रुपये का चालान किया गया। चालान कटने के बाद किसान और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बीच कहासुनी बढ़ गई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर अन्य ग्रामीण और किसान भी एकत्र हो गए। लोगों ने शहर में लगातार काटे जा रहे चालानों का विरोध किया। कुछ ही देर में किसान नेताओं के पहुंचने पर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। किसानों ने ट्रैक्टर का चालान रद्द करने की मांग करते हुए फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos


किसान नेता राजविंद्र चहल ने कहा कि प्रशासन किसानों के वाहनों पर अनावश्यक कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैक्टरों के चालान अनुचित तरीके से किए जा रहे हैं। जब तक चालान रद्द करने का आश्वासन नहीं मिलता तब तक जाम जारी रखने की बात कही गई। मजदूर नेता व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से शहर में लगातार चालान किए जा रहे हैं, जिससे आमजन परेशान हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में दस्तावेज पूरे होने के बावजूद चालान काट दिए जाते हैं। इससे गरीब मजदूर वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं जाम लगाने की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में रतिया सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायत सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed