Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
The Congress expressed resentment in Pathankot against the government's anti-people policies, alleged negligence in development works, and failure to fulfill promises made to the public.
{"_id":"6a251e455b49140e2d097c40","slug":"video-the-congress-expressed-resentment-in-pathankot-against-the-governments-anti-people-policies-alleged-negligence-in-development-works-and-failure-to-fulfill-promises-made-to-the-public-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में सरकार की जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों में कथित लापरवाही व जनता से वादों को पूरा न करने के विरोध में कांग्रेस ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में सरकार की जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों में कथित लापरवाही व जनता से वादों को पूरा न करने के विरोध में कांग्रेस ने जताया रोष
शहर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों में कथित लापरवाही तथा जनता से किए गए वादों को पूरा न करने के मुद्दों को उठाया। धरने में नगर निगम पठानकोट पूर्व मेयर और जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया, कार्यकारिणी प्रधान राकेश बबली, आशीष विज, गौरव वढेरा, अंकुश मन्हास, चरणजीत सिंह हैप्पी सहित अन्य ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से निराश है और विभिन्न वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरने में विफल रही है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार से जनता से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। हाथ में जाडू पकड़ कांग्रेसी नेताओं और वर्करों ने भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।