{"_id":"6a251f07cbddd4d8ba0bad97","slug":"video-pile-of-garbage-outside-noida-district-hospital-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: इलाज के दरवाजे पर गंदगी का पहरा, जिला अस्पताल के बाहर कूड़े का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: इलाज के दरवाजे पर गंदगी का पहरा, जिला अस्पताल के बाहर कूड़े का अंबार
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:04 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कूड़े का बड़ा ढेर लगा होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 2,500 से 3,000 लोग उपचार और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं, लेकिन प्रवेश द्वार के पास फैली गंदगी उनकी पहली परेशानी बन रही है।
रविवार को अस्पताल के बाहर कई पॉलिथीन और खुले पैकेटों में कूड़ा बिखरा मिला। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन यहां हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को कूड़ा उठाने के लिए कोई सफाईकर्मी नहीं पहुंचा, जिसके चलते गंदगी बढ़ती गई। लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और जल्द कूड़ा हटवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।