{"_id":"6a23de60adf055fbb20b659c","slug":"video-ayathhaya-ka-janara-aharana-ma-jalbharava-lga-gatha-pana-sa-hakara-nakalna-ka-majabra-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के जनौरा अहिरान में जलभराव, लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के जनौरा अहिरान में जलभराव, लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर
अयोध्या के जनौरा अहिरान में मुख्य मार्ग पर एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। इसी रास्ते से छात्रों को आने-जाने परेशानी होती है। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनौरा क्षेत्र के अहिरान मोहल्ला की आबादी करीब तीन हजार से अधिक है। रोजाना इसी रास्ते से होकर लोगों को निकलना पड़ रहा है। वर्तमान में इस रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर एक फीट तक पानी और कीचड़ जमा है। इस समस्या को करीब ढेढ़ साल हो चुके हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जलभराव और कीचड़ की वजह से लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। बड़े बुजुर्ग भी बिना किसी मदद के यहां से नहीं निकल पाते हैं। साथ बच्चे बिजली के तारों के बीच से निकलकर जाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने तहसील दिवस में शिकायत कर चुके हैं। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।