{"_id":"6a2388c06500ba2aa4038e1f","slug":"video-bhajapa-na-parathasha-makhayalya-ka-le-lkhanauu-ma-kharatha-45-karaugdha-ka-jamana-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने प्रदेश मुख्यालय के लिए लखनऊ में खरीदी 45 करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने प्रदेश मुख्यालय के लिए लखनऊ में खरीदी 45 करोड़ की जमीन
लखनऊ में भाजपा ने जियामऊ स्थित 5500 वर्गमीटर का एक भूखंड एलडीए की ई नीलामी में 45 करोड़ रुपये में खरीदा है। चर्चा है कि भाजपा यहां भव्य प्रदेश मुख्यालय बनाएगी। खास ये है कि भाजपा के ही एक संगठन के पास यह जमीन लीज पर थी जिसे दो महीने पहले ही उसने अचानक नगर निगम को वापस कर दिया गया। इसके तुरंत बाद एलडीए ने नियोजित विकास के नाम पर 29 करोड़ रुपये में यह जमीन नगर निगम से ले ली थी।
करीब एक महीने पहले एलडीए ने कई जमीन और प्लॉटों को बेचने के लिए ई नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया। इसमें जियामऊ की जमीन भी शामिल थी। भाजपा ने बुधवार को 5500 वर्गमीटर के इस भूखंड को 45 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीद लिया। इस सौदे से एलडीए को करीब 16 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। नीलामी में भाजपा के अलावा कई बड़े बिल्डर समूह भी शामिल थे। हालांकि, भाजपा ने सबसे अधिक बोली लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।