{"_id":"6a23e1fe4e0bb51e3c0e65be","slug":"video-noida-high-tech-operation-theatre-facility-to-start-soon-at-bhangel-chc-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: भंगेल CHC में जल्द शुरू होगी हाईटेक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा, इन्हें मिलेगा फायदा; देखें ग्राउंड रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: भंगेल CHC में जल्द शुरू होगी हाईटेक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा, इन्हें मिलेगा फायदा; देखें ग्राउंड रिपोर्ट
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:31 PM IST
Link Copied
भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जल्द ही हाईटेक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सुविधा शुरू होने जा रही है। लंबे समय से रुका निर्माण कार्य अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। ऑपरेशन थिएटर तैयार होने के बाद गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।
भंगेल सीएचसी में हर महीने 200 से अधिक प्रसव होते हैं। इनमें 10 से 12 मामलों में सिजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा नहीं होने के कारण ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता था।
जानकारी के अनुसार पहले ऑपरेशन थिएटर निर्माण का ठेका एक कंपनी को दिया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद नया टेंडर जारी कर दूसरी कंपनी को निर्माण कार्य सौंपा गया है। नई कंपनी ने काम शुरू कर दिया है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।