सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: मुख्य लाइन फटते ही थम गई सप्लाई, पानी के लिए परेशान हुए लोग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
dsfg
विज्ञापन
- 24 घंटे से सोसाइटी में नहीं आया पानी, 22डी सोसाइटी में पानी के लिए परेशान हो रहे निवासी

- पाइपलाइन फटने के कारण जलमग्न हुई सोसाइटी की सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। यमुना सिटी की 22-डी सोसाइटी में शनिवार शाम पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से बड़ी मात्रा में पानी बहना शुरू हो गया और आसपास की सारी सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं पाइप लाइन टूटने के कारण सोसाइटी की पेयजल सप्लाई भी रुक गई, जो 24 घंटे बाद रविवार शाम तक शुरू नहीं हो सकी थी।
निवासियों ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने पाइपलाइन के आसपास खुदाई कर मरम्मत संबंधी कुछ कार्य किया था। कार्य पूरा होने के बाद खुदाई वाले हिस्से को खुला छोड़ दिया गया था। लोगों ने बताया कि इसी दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा होगा, जिसकी वजह से पानी छोड़े जाने पर पाइप फट गई और पानी सड़क पर बहना शुरू हो गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सोसाइटी में लगभग 24 घंटे तक जलापूर्ति प्रभावित रही। कई फ्लैटों तक पानी पहुंचाने वाली टंकियां नहीं भर सकीं, जिससे अनेक परिवारों को पानी की कमी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैटों में बिछी पाइप लाइन से होता है रिसाव : सोसाइटी निवासियों ने बताया कि फ्लैट में जो पाइप लाइन बिछाई गई है, वह भी काफी खराब गुणवत्ता की है। जगह-जगह से पाइप लाइन लीक हो रही है, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में सीलन की समस्या रहती है। कई ऐसे फ्लैट, जिनका अभी तक उपयोग भी नहीं किया गया है और जो लंबे समय से बंद पड़े हैं, उनमें भी दीवारों और छतों पर सीलन दिखाई देने लगी है। यदि समय रहते पाइपलाइन की जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है ।
विज्ञापन
Trending Videos


- सोसाइटी में बिछाई गई पानी की पाइपलाइन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, जिसके चलते पानी की पाइपलाइन फटी होगी। -राकेश त्रिपाठी, 22डी सोसाइटी
- पानी की पाइपलाइन फटने की वजह से लगभग 24 घंटे के लिए सोसाइटी निवासियों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। -मनीष कुमार, 22डी सोसाइटी
- सोसाइटी में पानी की पाइपलाइन फटने के कारण फ्लैटों में पानी नहीं पहुंचा।। इसलिए पहले से ही रखे हुए पानी से गुजारा करना पड़ा। -प्रदीप शर्मा, 22डी सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article