{"_id":"6a23d86d3e0b3dbec502eaf7","slug":"video-video-bjal-lina-bchhana-ka-nama-para-saugdhaka-khatha-aavagamana-haaa-mashakal-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिजली लाइन बिछाने के नाम पर सड़क खोदी, आवागमन हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिजली लाइन बिछाने के नाम पर सड़क खोदी, आवागमन हुआ मुश्किल
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में राम-राम बैंक चौराहे से तड़ीखाना क्रॉसिंग की ओर जाने वाले मार्ग पर बिजली के तार बिछाने के लिए सड़क खोद दिए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का बड़ा हिस्सा खुदाई के कारण बाधित हो गया है और अब मार्ग पर केवल इतनी जगह बची है कि एक समय में मुश्किल से एक कार ही निकल सके। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों का कहना है कि जहां बिजली के तार डाले गए हैं, वहां खुदाई के बाद सड़क को समतल करने और मरम्मत का कार्य भी ठीक ढंग से नहीं किया गया। इससे सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क को तत्काल दुरुस्त किया जाना चाहिए ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।