Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Truck driver ends his life in Ambala's Saha Industrial Area; the young man was a native of Moradabad.
{"_id":"6a23df85b27f98e03902e336","slug":"video-truck-driver-ends-his-life-in-ambalas-saha-industrial-area-the-young-man-was-a-native-of-moradabad-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला के साहा इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक चालक ने दी जान, मुरादाबाद का रहने वाला था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला के साहा इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक चालक ने दी जान, मुरादाबाद का रहने वाला था युवक
साहा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने ही ट्रक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही साहा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी बबलू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बबलू अपने ट्रक में माल लादकर यहां स्थित फ्रूटी फैक्ट्री में आया था। शाम के समय फैक्ट्री में ट्रक खाली करने के बाद वह वहीं रुका हुआ था। सुबह जब लोगों ने उसे संदिग्ध परिस्थितियों में देखा, तो मामले का खुलासा हुआ।
सिविल अस्पताल भिजवाया शव
साहा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस दर्दनाक हादसे की सूचना दे दी है। परिजनों के अंबाला पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। साहा पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।