{"_id":"698f134774dc73422806974f","slug":"fayar-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-3947022-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम : कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम : कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में कटनी से रायपुर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में शुक्रवार को दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग हर्री रेलवे स्टेशन की घटना फायर विग्रेट ने पाया काबू।
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में कटनी से रायपुर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में शुक्रवार को दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन के आगे हर्री रेलवे स्टेशन की है, जहां से गुजरते समय एक डिब्बे से धुआं निकलता देख रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता बरती।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी के एक वैगन में रखे कोयले से अचानक धुआं उठने लगा, जो देखते ही देखते आग में बदल गया। जिसके बाद मालगाड़ी को रोककर स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर फायर विग्रेट को जानकारी दी गई जिसके बाद सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
Trending Videos
नगरपालिका परिषद पेंड्रा की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घण्टे से अधिक समय पर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग अन्य डिब्बों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।घटना के दौरान कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद परिचालन बहाल कर दिया गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में उत्पन्न ताप या चिंगारी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।फिलहाल मामले में रेल प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन