सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   FIR Registered on Amit Jogi's Complaint

GPM News: अमित जोगी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, ईद से जुड़ा है विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रो मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

अमित जोगी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए ईद पर शुभकामना पोस्टर को लेकर विवाद सामने आया है। फिलहाल, अमित जोगी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गौरेला थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

FIR Registered on Amit Jogi's Complaint
अमित जोगी की शिकायत पर केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित बकरीद (ईद-उल-अजहा) शुभकामना पोस्टर को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में अमित जोगी की शिकायत पर गौरेला थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच गौरेला पुलिस ने शुरू कर दी है।


पूरा मामला सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें अमित जोगी के नाम और तस्वीर का उपयोग करते हुए बकरीद की शुभकामनाएं दी गई थी। पोस्टर में बकरे और गाय के परछाई वाली तस्वीरें भी जोड़ी गई थी। जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। पोस्टर के वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अमित जोगी ने स्पष्ट किया है कि उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसी कोई भी विवादित पोस्ट साझा नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शरारती व असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी मूल पोस्ट के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी पोस्टर तैयार किया गया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। उनका कहना है कि इस कृत्य का उद्देश्य उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना, जनता के बीच भ्रम फैलाना था।
विज्ञापन
Trending Videos

 

अमित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज।


मामले को गंभीर बताते हुए अमित जोगी ने गौरेला थाना पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।जिसके बाद गौरेला पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात फेसबुक यूआरएल धारक तथा “छत्तीसगढ़िया चौपाल” नामक फेसबुक पेज के संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

अमित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज।


पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 197, 336(2), 336(3), 356, 356(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी और 67 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पोस्टर तैयार करने और प्रसारित करने वालों की पहचान की जाएगी।

 

अमित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज।


वहीं अमित जोगी ने साइबर सेल की सहायता से दोषियों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया से भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को तत्काल हटाने की मांग की है। इस मामले में गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे का कहना है अमित जोगी की लिखित शिकायत पर अज्ञात फेसबुक यूआरएल धारक और एक फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ बीएनएस व आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed