{"_id":"6a2b624cf057256cad08845a","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4385672-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: नशे में धुत युवक ने ताऊ-चाचा पर किया धारदार हथियार से हमले का प्रयास, दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: नशे में धुत युवक ने ताऊ-चाचा पर किया धारदार हथियार से हमले का प्रयास, दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरेला थाना क्षेत्र में शराब के नशे में अपने ताऊ और चाचा पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें और जानकारी वायरल होने पर गौरेला पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कोरजा के बालधार निवासी भारत पाल ने शराब के नशे में अपने ताऊ और चाचा के साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि विवाद के दौरान वह गली में धारदार हथियार लेकर उनके सामने पहुंच गया और हमला करने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसपर मोहल्ले के लोगो ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करवाया अचानक हुई इस घटना से परिवार के सदस्य और आसपास मौजूद लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी क्षेत्र में तेजी से फैल गई और इससे संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी भारत पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा पीड़ित पक्ष से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
पीड़ित राम पाल द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मारपीट का प्रयास, धमकी और अभद्र व्यवहार की पुष्टि हुई है। मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा धारदार हथियार का उपयोग कर परिजनों को डराने और धमकाने का प्रयास किया गया था। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धारदार हथियार दिखाकर धमकी,मामला दर्ज।।।