{"_id":"6a392c6ec4319c636d0066d4","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4422729-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरवाही में हत्या के प्रयास से सनसनी: चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक, बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरवाही में हत्या के प्रयास से सनसनी: चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक, बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हुआ फरार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही के भर्रीडाड गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक ने बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन जाग गए तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
हत्या का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद ग्राम भर्रीडाड में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम भर्रीडाड के दुर्गा सारथी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीती रात करीब 3:30 बजे दुर्गा को घर में शोर-शराबा सुनाई दिया। उसने अपनी दादी सुघरी बाई को कमरे में बेहोश पाया। इसी दौरान गांव का आशीष शर्मा उर्फ मोगली घर से भागता दिखा। दुर्गा ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, पर वह अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल सुघरी बाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया। सुबह 11 बजे होश में आने पर सुघरी बाई ने घटना बताई। उन्होंने आशीष शर्मा को घर के अंदर देखा था और आवाज लगाने पर उसने गला दबा दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी चोरी करने की नीयत से घर में घुसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा सारथी और उसकी मां चमेली बाई ने भी आरोपी को घर से भागते देखा था। दादी की तबीयत में सुधार होने के बाद परिजनों ने मरवाही थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आशीष शर्मा उर्फ मोगली के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 तथा 305(ए) के तहत दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
सुघरी बाई ने बताया कि रात में उनकी नींद खुली थी। उन्होंने घर के अंदर आशीष शर्मा उर्फ मोगली को देखा था। जब उन्होंने आवाज लगाई तो आरोपी उनके पास आ गया। पहचान उजागर होने के डर से उसने गला दबाया। गला दबाने के कारण वह बेहोश हो गईं।