GPM: एमपी से मरवाही पहुंचा चार हाथियों का दल, ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन क्षेत्र में एक बार फिर चार हाथियों का दल पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन क्षेत्र में एक बार फिर चार हाथियों का दल पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार हाथियों का समूह मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से गुजरनाला पार करते हुए मरवाही वन परिक्षेत्र एवं वन मंडल के सिवनी परिक्षेत्र अंतर्गत दैईगवा गांव के छुलहनी जंगल में पहुंचा। यहां कुछ समय तक आराम करने के बाद हाथियों का दल सिवनी गांव को पार करते हुए मरवाही क्षेत्र के पथर्री गांव की ओर बढ़ गया।
हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।हालांकि हाथियों के द्वारा किसानों की खेतो में खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुचाया गया है।।वही मरवाही वन मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क एवं सावधान रहने की समझाइश दी जा रही है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक जाने की कोशिश न करें और न ही उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान करें। विभाग ने विशेष रूप से शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को हाथियों के आसपास नहीं जाने देने की बात कही है, क्योंकि ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है।
वन अधिकारियों ने बताया कि हाथी विचरण क्षेत्र के कई गांवों में कुछ ग्रामीण जंगल या गांव से बाहर खेतों में कच्चे मकान बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं। ऐसे स्थान हाथियों के मूवमेंट के दौरान बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। विभाग द्वारा लगातार इन लोगों को बीच बस्ती, पक्के मकानों या शासकीय भवनों में सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है, लेकिन कई ग्रामीण अब भी चेतावनी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
वन विभाग ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा है, ताकि ऐसे परिवारों को समझाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफवाहों से बचने, रात में अकेले जंगल या खेतों की ओर नहीं जाने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

एम पी से 4 हाथियों का दल पहुचा मरवाही।।

एम पी से 4 हाथियों का दल पहुचा मरवाही।।