{"_id":"6a09357c306b217f0801e730","slug":"gaaj-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4291710-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के राजमेरगढ़ गांव में आकाशीय बिजली का कहर, 11 मवेशियों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के राजमेरगढ़ गांव में आकाशीय बिजली का कहर, 11 मवेशियों की गई जान
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला क्षेत्र अंतर्गत दूरस्थ पहाड़ी ग्राम राजमेरगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 11 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जंगल में चरने गए मवेशी वापस गांव लौट रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार तेज गर्जना के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 11 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत सभी मवेशी ग्राम राजमेरगढ़ निवासी नाथूराम यादव के बताए जा रहे हैं। बताया गया कि रोजाना की तरह सभी मवेशी सुबह जंगल चरने गए थे और शाम को लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक साथ 11 मवेशियों की मौत से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालन ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है, ऐसे में इस हादसे से परिवार पर संकट खड़ा हो गया है।
मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासनिक अमला मौके का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई में जुट गया है। वहीं प्रभावित पशुपालक के लिए मुआवजा प्रकरण तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।