{"_id":"6a0595c4a897d8c87109e0d0","slug":"body-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4280344-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना: ऑटो के पायदान पर रखकर 20 KM लाए शव, खर्च आया दो हजार; हेल्थ सिस्टम पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना: ऑटो के पायदान पर रखकर 20 KM लाए शव, खर्च आया दो हजार; हेल्थ सिस्टम पर सवाल
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 03:38 PM IST
Link Copied
जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनहीनता का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक मानसिक रूप से अस्वस्थ 22 वर्षीय आदिवासी युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऑटो के पायदान में रखकर जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों को शव वाहन नहीं मिला, जिससे उन्हें उसी ऑटो से शव वापस ले जाना पड़ा।
मृतक कमलेश गोंड विशेषरा गांव का निवासी था। वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। इलाज के अभाव में परिजन उसे अस्पताल के बजाय झाड़फूंक के लिए माटी कछार गांव ले जा रहे थे। इसी दौरान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद पिता ज्ञान सिंह गोंड बेटे के शव को ऑटो के पायदान में रखकर करीब 20 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद भी अस्पताल प्रबंधन या पुलिस ने शव वाहन की व्यवस्था नहीं की। मजबूर परिजन शव को उसी ऑटो में रखकर लगभग 15 किलोमीटर दूर अपने गांव विशेषरा ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरे रास्ते शव का एक हिस्सा ऑटो से बाहर निकला रहा।
परिजनों ने बताया कि शव को अस्पताल तक लाने और वापस गांव ले जाने के लिए ऑटो चालक को करीब 2000 रुपये देने पड़े। पिता ज्ञान सिंह सिर झुकाकर ऑटो में पीछे बैठे थे। यह घटना जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को दर्शाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी उजागर हुई है।
व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह मामला सरकारी सुविधाओं के अभाव को स्पष्ट रूप से दिखाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।