सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Theft Worth Lakhs at Bank Official's Vacant House in Marwahi

छत्तीसगढ़: मरवाही में चोरों का आतंक, बैंक अधिकारी के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

निमधा गांव में अनूपपुर गए रामकुमार जायसवाल के घर चोरों ने बाड़ी दरवाजा तोड़कर 45 हजार नगद व साढ़े तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर गायब कर दिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Theft Worth Lakhs at Bank Official's Vacant House in Marwahi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी चौकी क्षेत्र के निमधा गांव में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अनूपपुर गये हुए थे। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर मरवाही थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Trending Videos


पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी चौकी के निमधा गांव का है, जहां पर रहने वाले रामकुमार जायसवाल, जो वर्तमान में ग्रामीण बैंक जटगा में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं, वे परिवार सहित रिश्तेदारी में आयोजित सगाई कार्यक्रम में शामिल होने अनूपपुर गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ताला लगा हुआ था। कार्यक्रम के बाद उनका पुत्र सुभांसु एवं पुत्री सौम्या वापस घर पहुंचे तो देखा कि बाड़ी तरफ के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ है तथा मच्छर जाली फटी हुई थी। अंदर जाकर देखने पर बेडरूम और पूजा कक्ष की आलमारी एवं दराज के सामान बिखरे पड़े थे।

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना अपने पिता रामकुमार जायसवाल को दी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर आलमारी में रखे 45 हजार रुपये नगद एवं करीब 3 लाख 43 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। चोरी के सामान में सोने की अंगूठी, चैन, लॉकेट, हार सेट, रानीहार, झुमका, नथ, बाली सहित कई कीमती आभूषण शामिल हैं।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचकर तफ्तीश की और पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed